महराजगंज: महुअवा ढाले के पास दो बाइकों में आमने-सामने भीषण भिड़ंत, तीन घायल; एक युवक की हालत नाजुक, जिला अस्पताल में भर्ती

महराजगंज

महराजगंज जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत फरेंदा-महराजगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को एक तेज रफ्तार सड़क हादसा हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत फरेंदा-महराजगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को एक तेज रफ्तार सड़क हादसा हो गया। महुअवा ढाले के समीप दो बाइकों की सीधी टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइकों के परखच्चे उड़ गए और मौके पर राहगीरों की भारी भीड़ जुट गई।

राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल, सिर में गंभीर चोट से एक की हालत नाजुक

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को संभाला और एंबुलेंस की मदद से सभी को तत्काल जिला अस्पताल महराजगंज भिजवाया। अस्पताल में चिकित्सकों की टीम सभी घायलों का उपचार कर रही है। घायलों में शामिल आदित्य पुत्र हरिहर की स्थिति अत्यंत चिंताजनक बनी हुई है; सिर में गंभीर और गहरी चोटें आने के कारण डॉक्टर उसकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

कलेक्ट्रेट चौकी पुलिस ने शुरू की जांच

सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही कलेक्ट्रेट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर आवागमन सुचारू कराया। चौकी पुलिस के अनुसार, दोनों बाइकों में टक्कर किन परिस्थितियों में हुई, इसकी पड़ताल के लिए प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय दुकानदारों से पूछताछ की जा रही है। मामले में विधिक कार्रवाई जारी है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.