महराजगंज

इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति प्रवीण कुमार गिरी शुक्रवार को जनपद महराजगंज के प्रथम प्रवास पर पहुंचे। उनके जनपद आगमन को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा व्यवस्था व प्रोटोकॉल की चाक-चौबंद तैयारियां की गई थीं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति प्रवीण कुमार गिरी शुक्रवार को जनपद महराजगंज के प्रथम प्रवास पर पहुंचे। उनके जनपद आगमन को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा व्यवस्था व प्रोटोकॉल की चाक-चौबंद तैयारियां की गई थीं। जिले की सीमा पर पहुंचने पर प्रशासनिक व न्यायिक अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
डीएम और एसपी ने की अगवानी
न्यायमूर्ति के आगमन पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पुष्पगुच्छ (बुके) भेंट कर उनका भावभीना स्वागत किया और उनके प्रथम जनपद आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त की। इसके उपरांत निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत पुलिस बल के जवानों द्वारा न्यायमूर्ति को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ की सलामी दी गई। सलामी के दौरान पूरी गारद मुस्तैद नजर आई।
न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हुई औपचारिक वार्ता
स्वागत समारोह के दौरान जिले के तमाम वरिष्ठ न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान अधिकारियों ने न्यायमूर्ति को जनपद महराजगंज की न्यायिक कार्यप्रणाली, प्रशासनिक व्यवस्था और स्थानीय परिदृश्य से जुड़ी आवश्यक औपचारिक जानकारियां दीं।
न्यायमूर्ति के जनपद आगमन को लेकर पूरे प्रशासनिक महकमे में खासा उत्साह देखा गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहे और पुलिस अधिकारी सुरक्षा घेरे को लेकर लगातार सक्रिय नजर आए। औपचारिक कार्यक्रमों के संपन्न होने तक तय प्रोटोकॉल का पूरी निष्ठा से पालन किया गया।
बुलंदशहर: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का आज बुलंदशहर दौरा, दिवंगत विधायक अनिल शर्मा के परिजनों से करेंगे मुलाकातhttps://t.co/vNdRTslwdq
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 18, 2026












