लखनऊ

लखनऊ जनपद के राजधानी के काकोरी थाना क्षेत्र के सेमरामउ इलाके से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां नहर के किनारे प्रेमा यादव नाम की महिला का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

लखनऊ जनपद के राजधानी के काकोरी थाना क्षेत्र के सेमरामउ इलाके से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां नहर के किनारे प्रेमा यादव नाम की महिला का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। बदमाशों ने महिला का गला रेतकर बेहद निर्मम तरीके से उसकी हत्या कर दी है और वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारे मौके से फरार हो गए हैं।
मौके पर पुलिस बल और अधिकारी मौजूद
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ-साथ कई उच्च अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आसपास के लोगों से गहन पूछताछ कर रही है तथा कातिलों की सुरागकशी के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
कुवैत में महराजगंज के युवक की अचानक मौत: शुक्रवार को लौटना था वतन, घर पहुंचने से पहले ही टूटा परिवार का सपना; शव लाने की गुहारhttps://t.co/QimyttN1on
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 17, 2026







