जौनपुर

जौनपुर जनपद के चौकियां धाम स्थित कन्नौजिया धर्मशाला में आयोजित राष्ट्रीय रजक महासंघ भारत की जिला स्तरीय बैठक में मोहल्ला नरहन केराकत निवासी जितेंद्र कनौजिया को केराकत का नगर उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के चौकियां धाम स्थित कन्नौजिया धर्मशाला में आयोजित राष्ट्रीय रजक महासंघ भारत की जिला स्तरीय बैठक में मोहल्ला नरहन केराकत निवासी जितेंद्र कनौजिया को केराकत का नगर उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। कार्यक्रम में केराकत के पूर्व विधायक व राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष अनिल कुमार कनौजिया एडवोकेट, जिला मीडिया प्रभारी राम भवन कनौजिया, केराकत अध्यक्ष अरुण कुमार कनौजिया और नगर अध्यक्ष रवि कुमार कनौजिया सहित संगठन के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
नवनियुक्त नगर उपाध्यक्ष जितेंद्र कनौजिया ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर और संत गाडगे बाबा के विचारों पर चलते हुए समाज को एकजुट करने तथा संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य पूरी निष्ठा से करेंगे।
#उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए देर रात 34 प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल कर दिया है। pic.twitter.com/W7QGt1BuhD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 14, 2026







