ब्यूरो रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा किए गए प्रशासनिक फेरबदल के तहत आईएएस अधिकारी सुमित राजेश महाजन का तबादला कर दिया गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा किए गए प्रशासनिक फेरबदल के तहत आईएएस अधिकारी सुमित राजेश महाजन का तबादला कर दिया गया है। अब तक सहारनपुर के मुख्य विकास अधिकारी (CDO) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे सुमित राजेश महाजन को अब राज्य में उद्यमिता और नवाचार को गति देने के लिए उत्तर प्रदेश स्टार्टअप मिशन का मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है।
उत्तर प्रदेश सरकार ने देर रात प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 14 IAS अफसरों के तबादले किए। सहारनपुर, लखीमपुर खीरी और अंबेडकरनगर के CDO बदले गए हैं। pic.twitter.com/Yszq6PLgJE
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 14, 2026












