बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर नगर के अलीगढ़ रोड (कर्णवास मोड़ के पास) स्थित ‘इंडियन हॉस्पिटल’ का रविवार को भव्य उद्घाटन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर नगर के अलीगढ़ रोड (कर्णवास मोड़ के पास) स्थित ‘इंडियन हॉस्पिटल’ का रविवार को भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय किसान यूनियन प.उ.प्र. के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी योगेंद्र सिंह उर्फ मंटू भैया और विशिष्ट अतिथि के रूप में महासचिव सोनू प्रधान व उपाध्यक्ष कपिल प्रधान शामिल हुए।

अस्पताल के संचालक डॉ. करण कुमार एवं मो. अथर सैफी ने बताया कि चिकित्सालय में क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस दौरान नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर और रक्तदान शिविर आयोजित करने की भी जानकारी दी गई।
उद्घाटन समारोह के अवसर पर भव्य रागिनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें गायिका सुंदर जीनाई और उनकी मंडली की प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग और ग्रामीण मौजूद रहे।
गौ सम्मान आह्वाहन अभियान: संतों ने विभिन्न ग्राम पंचायतों में चलाया जनसंपर्क, गौ हत्याबंदी कानून की मांगhttps://t.co/zBy3IRv01M
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 12, 2026













