महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल क्षेत्र के 7/5 पुल के पास शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब 30 वर्षीय एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में मुख्य नहर में छलांग लगा दी। महिला खुद को जहदा गांव की निवासी बता रही है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के निचलौल क्षेत्र के 7/5 पुल के पास शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब 30 वर्षीय एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में मुख्य नहर में छलांग लगा दी। महिला खुद को जहदा गांव की निवासी बता रही है।
महिला को डूबता देख वहां से गुजर रहे मसीह सेवाश्रम इंटर कॉलेज के कक्षा 10 के दो छात्रों ने अदम्य साहस का परिचय दिया। अपनी जान की परवाह किए बिना दोनों छात्रों ने तुरंत नहर में छलांग लगा दी और कड़ी मशक्कत के बाद महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
छात्रों की इस तत्परता और सूझबूझ से एक अनमोल जिंदगी बच गई। मौके पर जुटी भीड़ ने दोनों साहसी छात्रों की जमकर सराहना की। महिला ने नहर में छलांग क्यों लगाई, इसके कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। स्थानीय प्रशासन मामले की जानकारी जुटाने में लगा है
महिला एशिया कप: भारत ने बांग्लादेश को 40 रनों से रौंदा, शान से फाइनल में बनाई जगह; दीप्ति और शेफाली चमकींhttps://t.co/9zELcYlwsD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 10, 2026












