बलिया

जनपद बलिया के विकास भवन सभागार में गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में ‘उद्यमी लॉन्चपैड’ के अंतर्गत सीएम युवा क्षमता संवर्धन कार्यशाला आयोजित की गई। दो पालियों में आयोजित इस कार्यशाला में 300 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद बलिया के विकास भवन सभागार में गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में ‘उद्यमी लॉन्चपैड’ के अंतर्गत सीएम युवा क्षमता संवर्धन कार्यशाला आयोजित की गई। दो पालियों में आयोजित इस कार्यशाला में 300 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।
प्रथम पाली में युवाओं को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम युवा), मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, ओडीओपी तथा ओडीओसी योजनाओं की पात्रता, आवेदन और ऋण प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। सीडीओ आलोक कुमार ने युवाओं को ऋण प्राप्त कर सफल उद्योग स्थापित करने और दूसरों के लिए रोजगार सृजित करने हेतु प्रेरित किया।
द्वितीय पाली में बैंक समन्वयकों व शाखा प्रबंधकों को योजनाओं के क्रियान्वयन और सीएम युवा पोर्टल की कार्यप्रणाली समझाई गई। उपायुक्त उद्योग रोशन अम्बेडकर ने बताया कि सीएम युवा योजना के क्रियान्वयन में बलिया वर्तमान में पूरे प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। उन्होंने अधिक से अधिक पात्र युवाओं को ऋण दिलाकर जिले को प्रथम स्थान पर लाने का आह्वान किया। कार्यशाला में जिला विकास अधिकारी आनंद प्रकाश, अग्रणी बैंक प्रतिनिधि और तकनीकी विशेषज्ञ उपस्थित रहे।(नवल जी सैनी)। जनपद बलिया के विकास भवन सभागार में गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में ‘उद्यमी लॉन्चपैड’ के अंतर्गत सीएम युवा क्षमता संवर्धन कार्यशाला आयोजित की गई। दो पालियों में आयोजित इस कार्यशाला में 300 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।
प्रथम पाली में युवाओं को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम युवा), मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, ओडीओपी तथा ओडीओसी योजनाओं की पात्रता, आवेदन और ऋण प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। सीडीओ आलोक कुमार ने युवाओं को ऋण प्राप्त कर सफल उद्योग स्थापित करने और दूसरों के लिए रोजगार सृजित करने हेतु प्रेरित किया।
द्वितीय पाली में बैंक समन्वयकों व शाखा प्रबंधकों को योजनाओं के क्रियान्वयन और सीएम युवा पोर्टल की कार्यप्रणाली समझाई गई। उपायुक्त उद्योग रोशन अम्बेडकर ने बताया कि सीएम युवा योजना के क्रियान्वयन में बलिया वर्तमान में पूरे प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। उन्होंने अधिक से अधिक पात्र युवाओं को ऋण दिलाकर जिले को प्रथम स्थान पर लाने का आह्वान किया। कार्यशाला में जिला विकास अधिकारी आनंद प्रकाश, अग्रणी बैंक प्रतिनिधि और तकनीकी विशेषज्ञ उपस्थित रहे।
महिला एशिया कप: भारत ने बांग्लादेश को 40 रनों से रौंदा, शान से फाइनल में बनाई जगह; दीप्ति और शेफाली चमकींhttps://t.co/9zELcYlwsD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 10, 2026












