सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के थाना मोहाना पुलिस और सशस्त्र सीमा बल की संयुक्त टीम ने तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के थाना मोहाना पुलिस और सशस्त्र सीमा बल की संयुक्त टीम ने तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपियों के कब्जे से चांदी की 6 जोड़ी पायल और एक सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल UP55AN6617 बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम भगवानपुर में चेकिंग के दौरान संदिग्ध स्थिति में दिखे दो युवकों को रोककर तलाशी ली गई, तो उनके पास से चांदी की पायल बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान विनय कुमार वर्मा और शिवकुमार (दोनों निवासी चैनपुर, थाना कपिलवस्तु) के रूप में हुई है।
थाना मोहाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के बाद बरामद सामान व बाइक को अग्रिम विधिक कार्रवाई हेतु कस्टम कार्यालय ककरहवा भेज दिया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कस्टम अधिनियम की धारा 11 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
महिला एशिया कप: भारत ने बांग्लादेश को 40 रनों से रौंदा, शान से फाइनल में बनाई जगह; दीप्ति और शेफाली चमकींhttps://t.co/9zELcYlwsD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 10, 2026













