बलिया

बलिया जनपद के संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन गोरखपुर संजीव कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को एआरटीओ कार्यालय बलिया का औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक व विभागीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन गोरखपुर संजीव कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को एआरटीओ कार्यालय बलिया का औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक व विभागीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय के विभिन्न पटलों, उपस्थिति पंजिका और सुरक्षा इंतजामों की गहनता से पड़ताल की।
निरीक्षण के दौरान कार्यालय में सभी नियमित व आउटसोर्स कर्मचारी उपस्थित पाए गए और सभी ने अपने पहचान पत्र पहन रखे थे। सुरक्षा के लिहाज से कार्यालय में लगे सभी सात सीसीटीवी कैमरे चालू हालत में मिले, जिनकी 15 दिनों की रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखी जाती है। परिसर में कोई भी अनधिकृत या बाहरी व्यक्ति मौजूद नहीं मिला।
एआरटीओ प्रशासन अरुण कुमार राय ने बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा भवन की मरम्मत व बाउंड्रीवॉल को ऊंचा करने का काम कराया जा रहा है। आरटीओ प्रवर्तन ने संतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों व कर्मचारियों को शासन की मंशा के अनुसार पूरी पारदर्शिता और सुव्यवस्थित तरीके से कार्य करने के सख्त निर्देश दिए।
महिला एशिया कप: भारत ने बांग्लादेश को 40 रनों से रौंदा, शान से फाइनल में बनाई जगह; दीप्ति और शेफाली चमकींhttps://t.co/9zELcYlwsD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 10, 2026













