सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश व अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के कुशल निर्देशन में शुक्रवार को एंटी रोमियो स्क्वाड और शक्ति मोबाइल टीम ने ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ के तहत विशेष चेकिंग अभियान चलाया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश व अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के कुशल निर्देशन में शुक्रवार को एंटी रोमियो स्क्वाड और शक्ति मोबाइल टीम ने ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ के तहत विशेष चेकिंग अभियान चलाया।
प्रभारी एंटी रोमियो स्क्वाड उपनिरीक्षक मीरा चौहान के नेतृत्व में टीम ने थाना क्षेत्र कपिलवस्तु के अंतर्गत कपिलवस्तु पार्क, अलीगढ़वा बॉर्डर, तेनुहवा, चैनपुर और बर्डपुर में सार्वजनिक व भीड़-भाड़ वाले स्थानों, प्रमुख चौराहों और स्कूल-कॉलेजों के आसपास चेकिंग की। इस दौरान संदिग्ध रूप से घूमने वाले शोहदों से पूछताछ की गई। चेकिंग के दौरान कोई अप्रिय बात सामने नहीं आई।
अभियान के तहत टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा से जुड़ी उत्तर प्रदेश सरकार की प्रमुख हेल्पलाइन सेवाओं 1090, 1098, 112, 181, 1930, 108 और 102 के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उन्हें जागरूक किया। इस दौरान महिला हेड कांस्टेबल मंजू मौर्या और महिला आरक्षी नेहा सिंह मौजूद रहीं।
महिला एशिया कप: भारत ने बांग्लादेश को 40 रनों से रौंदा, शान से फाइनल में बनाई जगह; दीप्ति और शेफाली चमकींhttps://t.co/9zELcYlwsD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 10, 2026













