नेपाल में 1 करोड़ से अधिक का मोबाइल सामान बरामद, सीमा सुरक्षा पर उठे सवाल

महराजगंज

लक्ष्मीपुर खुर्द/ठूठीबारी भारत-नेपाल सीमा से सटे ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र से लगे भूजहवा (नेपाल) में नेपाल पुलिस और सशस्त्र प्रहरी बल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1.14 करोड़ रुपये मूल्य का तस्करी का मोबाइल सामान और पिकअप वाहन जब्त किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

लक्ष्मीपुर खुर्द/ठूठीबारी भारत-नेपाल सीमा से सटे ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र से लगे भूजहवा (नेपाल) में नेपाल पुलिस और सशस्त्र प्रहरी बल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1.14 करोड़ रुपये मूल्य का तस्करी का मोबाइल सामान और पिकअप वाहन जब्त किया है। पुलिस को देखकर तस्कर वाहन छोड़कर फरार हो गया।

नेपाल पुलिस के डीएसपी मदन थापा के अनुसार सरावल गांवपालिका-7 में की गई कार्रवाई के दौरान 2,294 पीस एयरपॉड्स, 44,300 टेम्पर्ड ग्लास और 930 मोबाइल कवर बरामद हुए। सामान और पिकअप (लु 3 च 2939) की कुल कीमत 1,14,84,000 रुपये आंकी गई है, जिसे महेशपुर भंसार कार्यालय भेज दिया गया है।

सीमा क्षेत्र में इतनी बड़ी खेप मिलने के बाद भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस की निगरानी पर सवाल उठने लगे हैं कि आखिर यह माल भारतीय सीमा लांघकर नेपाल कैसे पहुँच गया। स्थानीय लोग सीमा पर अवैध आवाजाही और तस्करी के नेटवर्क को लेकर निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.