महराजगंज

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत बृजमनगंज के उप डाकघर में फिक्स्ड डिपॉजिट पर रोक लगाए जाने से अभिकर्ताओं एजेंटों के सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट पैदा हो गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत बृजमनगंज के उप डाकघर में फिक्स्ड डिपॉजिट पर रोक लगाए जाने से अभिकर्ताओं एजेंटों के सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट पैदा हो गया है। उप डाकघर के एसपीएम द्वारा मौखिक आदेश देकर अभिकर्ताओं के जरिए 20,000 रुपये से अधिक का एफडी करने पर रोक लगा दी गई है, जिससे अभिकर्ताओं में भारी आक्रोश है।
इस समस्या से नाराज अभिकर्ता संघ बृजमनगंज के अध्यक्ष गौरव जायसवाल के नेतृत्व में महिला व पुरुष अभिकर्ताओं ने वरिष्ठ डाक अधीक्षक (गोरखपुर मंडल) को प्रार्थना पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। पत्र की प्रतिलिपि क्षेत्रीय व उप डाक अधीक्षक को भी भेजी गई है।
अभिकर्ताओं का कहना है कि वे पूरी निष्ठा से डाक विभाग का बिजनेस बढ़ाने में जुटे हैं। अचानक इस तरह की सीमा तय किए जाने से पिछले कई महीनों से उनका कामकाज प्रभावित हो रहा है। इससे न केवल उनके आय के स्रोत पर बुरा असर पड़ रहा है, बल्कि डाक विभाग के व्यवसाय में भी गिरावट आ रही है। संघ ने जल्द से जल्द इस मौखिक प्रतिबंध को हटाकर कार्य सुचारु कराने की मांग की है।
महिला एशिया कप: भारत ने बांग्लादेश को 40 रनों से रौंदा, शान से फाइनल में बनाई जगह; दीप्ति और शेफाली चमकींhttps://t.co/9zELcYlwsD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 10, 2026













