जौनपुर

जौनपुर जनपद के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के रामदयाल गंज बाजार में पुरानी रंजिश के चलते शुक्रवार सुबह एक युवक की दिनदहाड़े पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के रामदयाल गंज बाजार में पुरानी रंजिश के चलते शुक्रवार सुबह एक युवक की दिनदहाड़े पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आक्रोशित परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जौनपुर-भदोही राष्ट्रीय राजमार्ग NH-135A पर करीब पांच घंटे तक चक्काजाम किया।

मृतक की पहचान तिवारीपुर निवासी विशाल यादव के रूप में हुई है। वह सुबह अपने भाई विकास के साथ रामदयाल गंज बाजार में हेयर कटिंग कराने गया था। लौटते समय पहले से घात लगाए बैठे दबंगों ने लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और हॉकी से उन पर हमला कर दिया। हमले में विशाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बीच-बचाव में उसका भाई घायल हो गया।
वारदात से बाजार में भगदड़ मच गई और दुकानदारों ने शटर गिरा दिए। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी की मांग को लेकर हाईवे जाम कर दिया। पुलिस अधिकारियों के काफी समझाने-बुझाने और कार्रवाई के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
महिला एशिया कप: भारत ने बांग्लादेश को 40 रनों से रौंदा, शान से फाइनल में बनाई जगह; दीप्ति और शेफाली चमकींhttps://t.co/9zELcYlwsD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 10, 2026












