महराजगंज: जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में ऑलमाइटी पब्लिक इंटर कॉलेज की तुबा बानो को तृतीय स्थान

महराजगंज

महराजगंज जनपद के आनंदनगर स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के आनंदनगर स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले भर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसमें ऑलमाइटी पब्लिक इंटर कॉलेज, बृजमनगंज के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का मान बढ़ाया।

गीत प्रतियोगिता में चमकीं तुबा बानो

संस्कृत गीत प्रतियोगिता में ऑलमाइटी पब्लिक इंटर कॉलेज की छात्रा तुबा बानो ने अपनी उत्कृष्ट और मनमोहक प्रस्तुति के बल पर जनपद में तीसरा स्थान हासिल किया। इस स्पर्धा में अंशिका अग्रहरि, अर्चिता चौरसिया, खुशी अग्रहरि और खुशी यादव ने भी प्रतिभाग किया।

वहीं, संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं आराधना, भानु प्रताप चौरसिया, खुशी अग्रहरि, पूनम कुमारी, प्रिया, शमा खान और आर्यन चौरसिया ने सहभागिता कर अपने ज्ञान का परिचय दिया।

प्रबंधक और प्रधानाचार्य ने बढ़ाया उत्साह

छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक महमूद आलम ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से छात्रों में आत्मविश्वास और अपनी भाषा व संस्कृति के प्रति रुझान बढ़ता है।

प्रधानाचार्य प्रेमशंकर चौहान ने भी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए आगामी प्रतियोगिताओं में भी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इस सफलता पर पूरे विद्यालय परिवार में हर्ष की लहर है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.