मऊ

मऊ जनपद के आगामी विधानसभा चुनावों से पहले जिले में बहुजन समाज पार्टी के भीतर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के आगामी विधानसभा चुनावों से पहले जिले में बहुजन समाज पार्टी के भीतर सियासी घमासान तेज हो गया है। पार्टी के पूर्व प्रत्याशी डॉ. धर्म सिंह गौतम ने पार्टी के राष्ट्रीय युवा नेता आकाश आनंद को सभी पदों से हटाए जाने और पार्टी से बाहर किए जाने के विरोध में गुरुवार को बसपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफे का ऐलान कर दिया। हालांकि, उनके इस्तीफे की घोषणा के तुरंत बाद बसपा जिलाध्यक्ष ने उन्हें अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में निष्कासित करने का आदेश जारी कर दिया।

इस्तीफे के पीछे आकाश आनंद पर कार्रवाई से नाराजगी
मोहम्मदाबाद गोहना विधानसभा क्षेत्र से बसपा के पूर्व प्रत्याशी रहे डॉ. धर्म सिंह गौतम ने गुरुवार दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर पार्टी छोड़ने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों में संगठन को मजबूत करने के लिए युवा नेतृत्व की सख्त जरूरत है। आकाश आनंद को बार-बार जिम्मेदारियों से हटाए जाने और फिर पार्टी से बाहर किए जाने के फैसले से वह और पार्टी का युवा वर्ग बेहद आहत हैं। इसी से दुखी होकर उन्होंने पार्टी से अलग होने का निर्णय लिया।
बसपा जिलाध्यक्ष बोले- अनुशासनहीनता पर हुई कार्रवाई
डॉ. गौतम के इस्तीफे के ऐलान के बाद बसपा जिलाध्यक्ष जय भीम कुमार ने पार्टी सुप्रीमो मायावती के निर्देश का हवाला देते हुए उनके निष्कासन का पत्र जारी कर दिया। जिलाध्यक्ष के अनुसार, डॉ. धर्म सिंह गौतम को पहले भी पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता के चलते चेतावनी दी गई थी। कार्यशैली में सुधार न होने और अनुशासन तोड़ने पर मऊ जिला इकाई द्वारा यह कार्रवाई पार्टी हित में की गई है।
चुनावी हलचल और कयासबाज़ी शुरू
विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मोहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र के कद्दावर नेता डॉ. धर्म सिंह गौतम के पार्टी से बाहर होने के बाद मऊ की स्थानीय राजनीति में सरगर्मी बढ़ गई है। बसपा कैडर में जहां इस कार्रवाई को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं, वहीं डॉ. गौतम के अगले राजनीतिक कदम को लेकर भी कयासों का दौर शुरू हो गया है।
महिला एशिया कप: भारत ने बांग्लादेश को 40 रनों से रौंदा, शान से फाइनल में बनाई जगह; दीप्ति और शेफाली चमकींhttps://t.co/9zELcYlwsD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 10, 2026













