सिद्धार्थनगर में लेखपालों का धरना जारी: भू-माफियाओं के बजाय कर्मचारियों पर कार्रवाई का आरोप, 11 सूत्रीय मांगें रखीं

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के अवैध कब्जों पर कार्रवाई के नाम पर लेखपालों को निशाना बनाने का आरोप लगाते हुए उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने मोर्चा खोल दिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के अवैध कब्जों पर कार्रवाई के नाम पर लेखपालों को निशाना बनाने का आरोप लगाते हुए उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने मोर्चा खोल दिया है। कलेक्ट्रेट परिसर में अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर 8 सितंबर से शुरू हुआ लेखपालों का अनिश्चितकालीन धरना शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा।

संघ के जिलाध्यक्ष अजय कुमार गुप्त ने आरोप लगाया कि लेखपाल मौके की जांच कर अधिकारियों को रिपोर्ट सौंपते हैं, लेकिन भू-माफियाओं के दबाव में प्रशासन लेखपालों पर ही कार्रवाई कर रहा है। इससे कर्मचारियों में भय का माहौल है। संघ ने मध्य सत्र में हुए नियमों के विपरीत तबादले निरस्त करने, इटवा तहसीलदार द्वारा लेखपाल जितेंद्र यादव से कथित अमानवीय व्यवहार पर तहसीलदार को जिले से संबद्ध करने और खतौनी में तहसील ऑपरेटरों की त्रुटियां सुधारने की मांग की।

इसके अलावा आरटीके खतौनी, जीर्ण-शीर्ण भू-मानचित्रों को बदलने, एग्रीस्टैक का बकाया भुगतान, लंबित शस्त्र लाइसेंस व चिकित्सा प्रतिपूर्ति फाइलों के निस्तारण की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई।

धरने में जिलामंत्री आनंद गौतम, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी प्रभात सैनी, शैलेश भारती, सुनील सिंह सहित भारी संख्या में लेखपाल मौजूद रहे। संघ ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी होने तक प्रदर्शन जारी रहेगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.