महराजगंज

महराजगंज जनपद के दिग्विजय नाथ बालिका इंटर कॉलेज में ‘आर्थिक स्वावलंबन एवं स्वरोजगार’ विषय पर एक दिवसीय व्याख्यान का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के दिग्विजय नाथ बालिका इंटर कॉलेज में ‘आर्थिक स्वावलंबन एवं स्वरोजगार’ विषय पर एक दिवसीय व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. श्वेता सिंह (विषय वस्तु विशेषज्ञ, महायोगी गुरु गोरखनाथ कृषि विज्ञान केंद्र) एवं प्रधानाचार्या सपना सिंह ने माँ सरस्वती व ब्रह्मलीन महाराज द्वय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया।
मुख्य अतिथि डॉ. श्वेता सिंह ने कहा कि स्वावलंबन सशक्त समाज की नींव है। ग्रामीण छात्राएं कुटीर उद्योग, मोटे अनाज के प्रसंस्करण और मुद्रा, PMEGP, स्टैंड-अप इंडिया, पीएम विश्वकर्मा व कौशल विकास योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बन सकती हैं।

अध्यक्षीय संबोधन में महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के सदस्य डॉ. शैलेंद्र प्रताप सिंह ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया और प्रशिक्षण प्राप्त छात्राओं को प्रमाण-पत्र बांटे। प्रधानाचार्या सपना सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए ‘मां कौशल्या स्वावलंबन केंद्र’ के जरिए टेराकोटा, सिलाई व ब्यूटीशियन से जुड़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर स्मृति स्वरूप आम के पौधे भी रोपे गए।
कार्यक्रम में दिग्विजयनाथ इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. हरिन्द्र यादव, पूनम सिंह, विपिन कुमार, आनंद शुक्ल, संदीप कुमार, शेषमणि विश्वकर्मा, अखिलेश कन्नौजिया, कृष्ण मोहन शर्मा, प्रतिभा पांडे सहित सभी शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।
महिला एशिया कप: भारत ने बांग्लादेश को 40 रनों से रौंदा, शान से फाइनल में बनाई जगह; दीप्ति और शेफाली चमकींhttps://t.co/9zELcYlwsD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 10, 2026













