महराजगंज

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना पुलिस ने निर्माणाधीन धर्मकांटा से हुई चोरी का खुलासा करते हुए चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना पुलिस ने निर्माणाधीन धर्मकांटा से हुई चोरी का खुलासा करते हुए चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से चोरी गया एक जनरेटर और एक सोलर पैनल बरामद किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित विनोद चौधरी की शिकायत पर पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी थी। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 31 अगस्त की रात चोरी की घटना को अंजाम देकर सामान को नारायणपुर-राजनगर के बीच एक सुनसान मकान में छिपा दिया था। 10 सितंबर को जब आरोपी माल को ठिकाने लगाने की फिराक में थे, तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने उन्हें धर दबोचा।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनूप अग्रहरि उर्फ छोटू (21), अजय कुमार पाल (24), रविकांत यादव (19) और मिथलेश यादव उर्फ नेता (21) के रूप में हुई है। पुलिस ने चारों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक दीपक यादव, हेड कांस्टेबल वेद प्रकाश यादव, कांस्टेबल अखिलेश यादव, सचिन यादव और मंगल शंकर तिवारी शामिल रहे।
महिला एशिया कप: भारत ने बांग्लादेश को 40 रनों से रौंदा, शान से फाइनल में बनाई जगह; दीप्ति और शेफाली चमकींhttps://t.co/9zELcYlwsD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 10, 2026













