महराजगंज

महराजगंज जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत धर्मपुर और भैंसा पुल के बीच नारायणी शाखा नहर में गुरुवार दोपहर एक 36 वर्षीय युवक का शव उतराता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत धर्मपुर और भैंसा पुल के बीच नारायणी शाखा नहर में गुरुवार दोपहर एक 36 वर्षीय युवक का शव उतराता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक की पहचान धर्मपुर (टोला बड़का) निवासी लालचन गौतम (36 वर्ष, पुत्र स्वर्गीय बांके) के रूप में हुई है। परिजनों ने गुरुवार सुबह ही भिटौली थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दोपहर करीब तीन बजे नहर में शव मिलने की खबर से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।
घटना की सूचना पर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक यदुवीर यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। पुलिस का कहना है कि मौत के स्पष्ट कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
महिला एशिया कप: भारत ने बांग्लादेश को 40 रनों से रौंदा, शान से फाइनल में बनाई जगह; दीप्ति और शेफाली चमकींhttps://t.co/9zELcYlwsD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 10, 2026













