महराजगंज

महराजगंज जनपद के थाना चौक क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार शाम ईंट-भट्ठे से काम कर घर लौट रहे 36 वर्षीय मजदूर की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के थाना चौक क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार शाम ईंट-भट्ठे से काम कर घर लौट रहे 36 वर्षीय मजदूर की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान टीकर गांव निवासी प्रेम सागर गुप्ता पुत्र कैलास गुप्ता के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, प्रेम सागर भूलना स्थित ईंट-भट्ठे से मजदूरी कर साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज बारिश के बीच अचानक आकाशीय बिजली गिरने से वह उसकी चपेट में आ गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जगदौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों साधना 15, नवरत्न 13 व मोहित 11को छोड़ गए हैं। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहरामhttps://t.co/4D4IqSCmq5
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 5, 2026





















