महराजगंज

महराजगंज जनपद के जीएसटी विभाग के सचल दल ने फरेंदा में कार्रवाई करते हुए पीवीसी पैनल लदे एक वाहन में जीएसटी नियमों के उल्लंघन का मामला पकड़ा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के जीएसटी विभाग के सचल दल ने फरेंदा में कार्रवाई करते हुए पीवीसी पैनल लदे एक वाहन में जीएसटी नियमों के उल्लंघन का मामला पकड़ा है। जांच में सामने आया कि पंजीकृत फर्म के संचालक ने माल अपने जीएसटी नंबर के बजाय आधार कार्ड पर मंगवाया था।
सहायक आयुक्त सचल दल भवेंद्र भास्कर के नेतृत्व में की गई जांच के दौरान फरेंदा स्थित ‘ब्रदर्स होम इंटीरियर सर्विस’ के पास माल से लदा वाहन मिला। प्रपत्रों की पड़ताल में पता चला कि लुधियाना (पंजाब) से पीवीसी पैनल फर्म के स्वामी मोहम्मद नईम के आधार कार्ड पर मंगाया गया था, जबकि उनकी फर्म जीएसटी में पंजीकृत है।
इसे कर नियमों का उल्लंघन मानते हुए विभाग ने वाहन को कब्जे में लेकर फरेंदा थाने में खड़ा करा दिया। इसके बाद फर्म संचालक द्वारा 2.45 लाख रुपये का जुर्माना जमा किए जाने पर शुक्रवार शाम माल समेत वाहन को मुक्त कर दिया गया। सहायक आयुक्त ने स्पष्ट किया कि कर चोरी रोकने के लिए अभियान जारी रहेगा, हालांकि वैध व्यापारियों को कोई परेशानी नहीं होगी।
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहरामhttps://t.co/4D4IqSCmq5
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 5, 2026






















