लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी जनपद के अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना पढ़ुआ पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 12 बोर का एक देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद के अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना पढ़ुआ पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 12 बोर का एक देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।
पुलिस के अनुसार, 2 सितंबर 2026 को चेकिंग के दौरान खरवहिया नंबर-02 निवासी दीपक कुमार उर्फ दीपू (28) को पकड़ा गया। तलाशी में उसके कब्जे से अवैध तमंचा और कारतूस मिलने पर पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 3/25 आयुध अधिनियम (Arms Act) के तहत मुकदमा (मु0अ0सं0 484/2026) दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक बसंत लाल सरोज, कांस्टेबल हिमांशु कुमार और विकास बाबू शामिल रहे।
भारी बारिश के चलते जौनपुर में 8वीं तक के स्कूल बंद, महिला शिक्षकों को हलषष्ठी का अवकाशhttps://t.co/zbjDh0aFts
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 2, 2026





















