सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर बहुजन समाज पार्टी की सिद्धार्थनगर जिला इकाई ने पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता के आरोप में डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के तीन नेताओं को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर बहुजन समाज पार्टी की सिद्धार्थनगर जिला इकाई ने पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता के आरोप में डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के तीन नेताओं को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इस संबंध में पार्टी के जिला कार्यालय द्वारा आधिकारिक विज्ञप्ति जारी कर दी गई है।

जारी विज्ञप्ति के अनुसार, डुमरियागंज विधानसभा के सोतवा गांव निवासी मुम्ताज खान व जुनैद खान तथा केशवारे गांव निवासी मोहम्मद शहाबुद्दीन खान उर्फ याद अली खान को संगठन विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर बाहर का रास्ता दिखाया गया है।
पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि तीनों नेताओं को पूर्व में भी अनुशासनहीनता को लेकर कई बार चेतावनी दी गई थी, लेकिन उनकी कार्यशैली में कोई सुधार नहीं आया। आखिरकार संगठन और बहुजन मूवमेंट के हित को ध्यान में रखते हुए जिला नेतृत्व ने तीनों को तत्काल प्रभाव से निष्कासित करने का निर्णय लिया है।
सिद्धार्थनगर में 59 साल पुराने मदरसे पर चला बुलडोजर, कार्रवाई के दौरान सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में तीखी बहसhttps://t.co/dkburLoQPj
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 18, 2026






















