मऊ

मऊ जनपद के नगर क्षेत्र के शेखवाड़ा में स्थित ‘भारत चप्पल’ नामक दुकान के करीब 25 साल पुराने विवाद का मंगलवार को अदालती आदेश के बाद पटाक्षेप हो गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के नगर क्षेत्र के शेखवाड़ा में स्थित ‘भारत चप्पल’ नामक दुकान के करीब 25 साल पुराने विवाद का मंगलवार को अदालती आदेश के बाद पटाक्षेप हो गया। पुलिस और प्रशासन की उपस्थिति में दोपहर करीब 3 बजे दुकान खाली कराकर न्यायालय के आदेशानुसार वादी पक्ष को कब्जा सौंप दिया गया।
वादी पक्ष की सनोवर के अनुसार, उनके ससुर ने यह दुकान महमूद नामक व्यक्ति को किराए पर दी थी। किराएदार द्वारा दुकान खाली न करने पर मामला अदालत पहुंचा, जहां करीब 25 वर्षों तक कानूनी लड़ाई चली। सभी पक्षों की सुनवाई के बाद न्यायालय ने वादी के पक्ष में फैसला सुनाया।
सिविल कोर्ट के अधिवक्ता नरम प्रताप श्रीवास्तव ने बताया कि न्यायालय के फैसले के अनुपालन में मंगलवार को पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मौजूदगी में दुकान को खाली कराया गया और विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए वास्तविक मालिक को कब्जा दिला दिया गया।
सिद्धार्थनगर में 59 साल पुराने मदरसे पर चला बुलडोजर, कार्रवाई के दौरान सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में तीखी बहसhttps://t.co/dkburLoQPj
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 18, 2026













