महराजगंज

महराजगंज इंडो-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र के ठूठीबारी कोतवाली अंतर्गत गडौरा पुलिस पिकेट पर पुलिसकर्मियों द्वारा दलित महिलाओं के साथ अभद्रता और मारपीट करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज इंडो-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र के ठूठीबारी कोतवाली अंतर्गत गडौरा पुलिस पिकेट पर पुलिसकर्मियों द्वारा दलित महिलाओं के साथ अभद्रता और मारपीट करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गत 16 अगस्त की रात गडौरा पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मी एक युवक (महिला के भाई) को एक निजी कमरे में बैठाकर कथित तौर पर पीट रहे थे। भनक लगते ही जब पीड़ित महिला अपने भाई को बचाने पिकेट पहुंची, तो आरोप है कि वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने महिलाओं के साथ गंभीर अभद्रता करते हुए हाथापाई और मारपीट शुरू कर दी।
पीड़ित महिलाओं का आरोप है कि खाकी वर्दीधारियों ने रात के अंधेरे में उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया। इस पूरी घटना का कुछ हिस्सा कैमरे में कैद हो गया, जो अब इंटरनेट पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए उच्च अधिकारियों ने प्रकरण का संज्ञान लिया है और निष्पक्ष जांच कराने की बात कही है।
सिद्धार्थनगर में 59 साल पुराने मदरसे पर चला बुलडोजर, कार्रवाई के दौरान सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में तीखी बहसhttps://t.co/dkburLoQPj
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 18, 2026













