बलिया

जनपद बलिया के स्वतंत्रता संग्राम के ऐतिहासिक घटनाक्रम की स्मृतियों को नमन करते हुए 18 अगस्त बलिदान दिवस की पूर्व संध्या पर बैरिया में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद बलिया के स्वतंत्रता संग्राम के ऐतिहासिक घटनाक्रम की स्मृतियों को नमन करते हुए 18 अगस्त बलिदान दिवस की पूर्व संध्या पर बैरिया में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा नेता मृत्युंजय तिवारी ‘बब्लू’ के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा थामकर देशभक्ति के नारों के साथ क्षेत्र के प्रमुख मार्गों से भ्रमण किया। यात्रा बैरिया स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर संपन्न हुई, जहां दीप प्रज्वलित कर वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी गई।
उल्लेखनीय है कि 18 अगस्त 1942 को द्वाबा क्षेत्र के महान क्रांतिकारियों ने बैरिया थाने से ब्रिटिश हुकूमत का ‘यूनियन जैक’ उतारकर तिरंगा फहराया था। इस दौरान अंग्रेजी पुलिस की अंधाधुंध गोलीबारी में करीब 17-18 आंदोलनकारी हंसते-हंसते शहीद हो गए थे और 150 से अधिक लोग घायल हुए थे।
इसी गौरवशाली इतिहास और बलिदान की याद में प्रतिवर्ष बैरिया शहीद स्मारक पर दीपदान एवं पुष्पार्चन की परंपरा निभाई जाती है। इस अवसर पर भारी संख्या में स्थानीय नागरिक और कार्यकर्ता मौजूद रहे और सभी ने शहीदों की शहादत को नमन किया।
सिद्धार्थनगर में 59 साल पुराने मदरसे पर चला बुलडोजर, कार्रवाई के दौरान सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में तीखी बहसhttps://t.co/dkburLoQPj
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 18, 2026













