मऊ

जनपद मऊ के कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रांतीय रक्षक दल पीआरडी के जवानों के लिए की गई महत्वपूर्ण घोषणाओं का लाइव प्रसारण देखा गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद मऊ के कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रांतीय रक्षक दल पीआरडी के जवानों के लिए की गई महत्वपूर्ण घोषणाओं का लाइव प्रसारण देखा गया। इस अवसर पर मधुबन विधायक राम विलास चौहान, मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव और जिले के पीआरडी स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने पीआरडी जवानों के दैनिक ड्यूटी भत्ते को ₹500 से बढ़ाकर ₹600 प्रतिदिन करने का ऐलान किया। इसके अलावा लखनऊ के सरोजनी नगर में मल्टीस्टोरी बैरक के निर्माण का शिलान्यास किया गया तथा ‘मुख्यमंत्री पीआरडी कैशलेस योजना’ के अंतर्गत ₹5 लाख तक की चिकित्सा सुविधा देने की घोषणा की गई।
जिला युवा कल्याण अधिकारी काशी नाथ ने बताया कि इस निर्णय से मऊ जिले के 307 पीआरडी जवानों को सीधा लाभ मिलेगा, जहां वर्तमान में शत-प्रतिशत ड्यूटी संचालित हो रही है। विधायक राम विलास चौहान और सीडीओ विवेक कुमार श्रीवास्तव ने जवानों को बधाई देते हुए उनसे पूरी ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ दायित्वों का निर्वहन करने की अपील की। कार्यक्रम में प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी विनु कुमार सिंह समेत कई विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।
सिद्धार्थनगर में 59 साल पुराने मदरसे पर चला बुलडोजर, कार्रवाई के दौरान सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में तीखी बहसhttps://t.co/dkburLoQPj
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 18, 2026













