महराजगंज
महराजगंज जनपद के थाना पुरंदरपुर क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-24 (NH-24) स्थित मोहनापुर ओवरब्रिज पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के थाना पुरंदरपुर क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-24 (NH-24) स्थित मोहनापुर ओवरब्रिज पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। कुशीनगर नंबर की अर्टिगा कार (UP-57) और नौगढ़ की ओर से आ रही स्विफ्ट कार में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में दोनों वाहनों में सवार लगभग 7 से 8 लोग घायल हो गए।
3 घायलों की हालत नाजुक, सीएचसी लक्ष्मीपुर में इलाज जारी
हादसे में दोनों गाड़ियों में सवार सभी यात्रियों को चोटें आई हैं, जिनमें से तीन लोगों की स्थिति काफी गंभीर बताई जा रही है। गनीमत यह रही कि इस दर्दनाक दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुरंदरपुर पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) लक्ष्मीपुर भिजवाया। पुलिस द्वारा सभी घायलों के परिजनों को दुर्घटना की जानकारी दे दी गई है।
मोहनापुर ओवरब्रिज पर हादसों से उठ रहे गंभीर सवाल
🚨 महराजगंज में भीषण सड़क हादसा!
थाना पुरंदरपुर क्षेत्र के NH-24 स्थित मोहनापुर ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार अर्टिगा (UP-57) और स्विफ्ट कार में आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई। हादसे में दोनों वाहनों सवार 7 से 8 लोग घायल हो गए हैं।#Maharajganj #RoadAccident #UPNews #BreakingNews pic.twitter.com/EngdmQjVsn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 10, 2026
NH-24 और मोहनापुर ओवरब्रिज पर आए दिन हो रहे हादसों ने स्थानीय प्रशासन और सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। तेज रफ्तार, लापरवाही, गलत दिशा में ड्राइविंग या सड़क निर्माण की कमियां—आखिर इन हादसों की मुख्य वजह क्या है?
क्षेत्रीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि इस ब्लैक स्पॉट की जांच कराई जाए और हादसों पर रोक लगाने के लिए जल्द से जल्द कड़े कदम उठाए जाएं।
महराजगंज: बृजमनगंज थाना क्षेत्र के खड़खोड़ा गांव में रविवार रात पुरानी रंजिश और प्रेम प्रसंग के विवाद को लेकर 28 वर्षीय युवक की कुदाल से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई। गंभीर हालत में परिजन युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोटन ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। pic.twitter.com/N1VtdDEDkn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 9, 2026












