बागपत:बड़ौत में शिव शंकर कांवड़ सेवा समिति ने लगाया विशाल भंडारा, लधवाड़ी मोड़ पर कांवड़ियों को मिल रहा भोजन और जलपान

बागपत

बागपत जनपद के बड़ौत सावन के पावन महीने में कांवड़ यात्रा पर निकले शिवभक्तों की सेवा के लिए जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया जा रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


बागपत जनपद के बड़ौत सावन के पावन महीने में कांवड़ यात्रा पर निकले शिवभक्तों की सेवा के लिए जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शिव शंकर कांवड़ सेवा समिति की ओर से बड़ौत रोड स्थित लधवाड़ी मोड़ पर (गुफा वाले मंदिर से लगभग 500 मीटर आगे) एक विशाल कांवड़ सेवा शिविर व भंडारे का आयोजन किया गया है।

भोजन, जलपान और विश्राम की समुचित व्यवस्था

हरिद्वार और अन्य धामों से पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे शिवभक्तों के लिए भंडारे में नि:शुल्क भोजन, शुद्ध पेयजल, जलपान और विश्राम की उत्तम व्यवस्था की गई है। समिति का मुख्य उद्देश्य लंबी और कठिन यात्रा तय करके आ रहे श्रद्धालुओं को राहत पहुंचाना है।

किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा का सहयोग

समिति द्वारा आयोजित इस सेवा शिविर में किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा (बागपत) के जिलाध्यक्ष अर्जुन प्रधान निवेदक की भूमिका में हैं, वहीं सुनील ऑटिल (नम्बरदार) भी आयोजन से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। समिति के सदस्यों ने बताया कि कांवड़ियों की सेवा करना भगवान शिव की प्रत्यक्ष पूजा के समान है, जिसे वे पूरी निष्ठा और श्रद्धा से निभा रहे हैं।

प्रमुख गणमान्य लोग रहे उपस्थित

‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष के बीच आयोजित इस भंडारे में डॉ. राजीव खत्री, डॉ. संदीप खत्री, अचानक नाथ, महेंद्र जी, कृष्ण कुराडिया, भंडारी काला कतलूपुर, मनदीप खत्री, रमेश कुमार, भीम भाई, डॉ. निखिल खत्री और आजाद सहित काफी संख्या में सेवादार व स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.