महराजगंज
महराजगंज ब्लॉक क्षेत्र के मोरवन से भागाटार जाने वाले मार्ग पर सड़क के ऊपर नीचे झूल रहे बिजली के तार हादसों को दावत दे रहे हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज ब्लॉक क्षेत्र के मोरवन से भागाटार जाने वाले मार्ग पर सड़क के ऊपर नीचे झूल रहे बिजली के तार हादसों को दावत दे रहे हैं। मार्ग से गुजरने वाले ऊंचे मालवाहक वाहनों और राहगीरों के लिए यह ढीले तार कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं।
सड़क पर daily छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही लगी रहती है। कई बार मालवाहक वाहनों की छतों पर लोग भी सवार रहते हैं, जिससे नीचे झूलते हाई-वोल्टेज तारों की चपेट में आने का हर पल जोखिम बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि जरा सी लापरवाही किसी दिन बड़े हादसे का रूप ले सकती है।
स्थानीय निवासियों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से अविलंब संज्ञान लेने की मांग की है। ग्रामीणों ने विभागीय जिम्मेदार अफसरों से मौके का निरीक्षण कर मानकों के अनुसार तारों की ऊंचाई बढ़ाने और ढीले तारों को तत्काल दुरुस्त कराने की गुहार लगाई है, ताकि मार्ग पर आवागमन सुरक्षित बनाया जा सके।
महराजगंज: बृजमनगंज थाना क्षेत्र के खड़खोड़ा गांव में रविवार रात पुरानी रंजिश और प्रेम प्रसंग के विवाद को लेकर 28 वर्षीय युवक की कुदाल से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई। गंभीर हालत में परिजन युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोटन ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। pic.twitter.com/N1VtdDEDkn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 9, 2026













