महराजगंज
महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेन्द्र मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत फरेन्दा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेन्द्र मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत फरेन्दा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने पोक्सो एक्ट के तहत लंबे समय से वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पकड़ा गया अभियुक्त राघवेन्द्र दूबे उर्फ सिंटू पुत्र श्याम समल दूबे (उम्र लगभग 33 वर्ष), निवासी बनदरपुर टोला भैयाटोला, थाना कैम्पियरगंज (गोरखपुर) का रहने वाला है। वह थाना फरेन्दा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 213/2021, धारा 363, 366, 376 भादवि व 3/4 पोक्सो एक्ट के तहत वांछित चल रहा था।
अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ एवं क्षेत्राधिकारी फरेन्दा दीपशिखा वर्मा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। उपनिरीक्षक गोविंदर यादव, कांस्टेबल दीपक यादव, उमेश यादव और आशुतोष उपाध्याय की टीम ने अभियुक्त को बनभागलपुर मोड़ (थाना कैम्पियरगंज) से गिरफ्तार किया।
पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
महराजगंज: बृजमनगंज थाना क्षेत्र के खड़खोड़ा गांव में रविवार रात पुरानी रंजिश और प्रेम प्रसंग के विवाद को लेकर 28 वर्षीय युवक की कुदाल से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई। गंभीर हालत में परिजन युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोटन ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। pic.twitter.com/N1VtdDEDkn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 9, 2026













