महराजगंज
महराजगंज जनपद के थाना क्षेत्र के घोड़हबा चौराहे पर सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां निचलौल से महराजगंज की ओर जा रहे टेंपो और सामने से आ रही स्कूटी के बीच सीधी भिड़ंत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के थाना क्षेत्र के घोड़हबा चौराहे पर सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां निचलौल से महराजगंज की ओर जा रहे टेंपो और सामने से आ रही स्कूटी के बीच सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
इस हादसे में टेंपो सवार ममता, लक्ष्मिना, कलक्टर व नूर मोहम्मद तथा स्कूटी चालक राहुल पुत्र जनार्दन गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई, जिससे मार्ग पर काफी देर तक आवागमन बाधित रहा और लंबा जाम लग गया।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारू रूप से बहाल कराया गया।
फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
महराजगंज: बृजमनगंज थाना क्षेत्र के खड़खोड़ा गांव में रविवार रात पुरानी रंजिश और प्रेम प्रसंग के विवाद को लेकर 28 वर्षीय युवक की कुदाल से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई। गंभीर हालत में परिजन युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोटन ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। pic.twitter.com/N1VtdDEDkn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 9, 2026













