बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के सावन माह के आगामी कांवड़ मेले को सुरक्षित और सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासनिक टीम अलर्ट मोड पर आ गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के सावन माह के आगामी कांवड़ मेले को सुरक्षित और सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासनिक टीम अलर्ट मोड पर आ गई है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अंतरिक्ष जैन ने राजघाट पहुंचकर मेले की तैयारियों और व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से पक्के घाट पर किए गए अवैध अतिक्रमण को तत्काल प्रभाव से हटवाया गया।
सुरक्षा व्यवस्था और सुविधाओं का लिया जायजा
एसपी अंतरिक्ष जैन ने गंगा घाट, कांवड़ियों के आवागमन मार्ग और संपूर्ण मेला क्षेत्र का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाटों पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए और बैरिकेडिंग, पर्याप्त प्रकाश तथा पेयजल के समुचित इंतजाम समय से पूरे कर लिए जाएं।
यातायात और सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश
एसपी ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को यातायात प्रबंधन और सुरक्षा को लेकर कड़े दिशा-निर्देश दिए, ताकि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
इस निरीक्षण के दौरान डिवाई सीओ मधुप कुमार सिंह, नरोरा थाना प्रभारी रामवीर सिंह और राजघाट चौकी प्रभारी उमाशंकर भारद्वाज सहित कई अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
जौनपुर। जनपद के खुटहन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर गांव में नाली के नए निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। घटना के दौरान हुई मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। pic.twitter.com/Kf71t17A4v
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 7, 2026












