शिकारपुर: भीषण गर्मी में अघोषित बिजली कटौती से हाहाकार, 48 घंटे से अंधेरे में डूबे कई मोहल्ले, जनप्रतिनिधियों के ‘मौन’ पर भड़की जनता

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के शिकारपुर में गर्मी का प्रकोप बढ़ने के साथ ही शिकारपुर नगर में बिजली विभाग की लापरवाही भी चरम पर पहुंच गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के शिकारपुर में गर्मी का प्रकोप बढ़ने के साथ ही शिकारपुर नगर में बिजली विभाग की लापरवाही भी चरम पर पहुंच गई है। अघोषित कटौती और लगातार फाल्ट के कारण नगरवासी भीषण गर्मी और उमस में बेहाल हैं।

बिजली उपभोक्ताओं का आरोप है कि पिछले दो दिनों से नगर के कई मोहल्लों में बिजली के दर्शन तक नहीं हुए हैं। वहीं कुछ इलाकों में घंटों तक बिजली गायब रह रही है। बिना बिजली के इन्वर्टर भी जवाब दे गए हैं, जिससे पेयजल का संकट भी गहरा गया है। दिन-रात गर्मी से परेशान लोग घरों से निकलकर सड़कों पर बैठने को मजबूर हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस गंभीर समस्या पर जनप्रतिनिधि पूरी तरह मौन हैं। चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे करने वाले नेता अब जनता की इस विकराल समस्या पर कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। किसी भी जिम्मेदार ने बिजली विभाग के अधिकारियों से मिलकर व्यवस्था सुधारने का प्रयास नहीं किया।

निवासियों ने कहा, एक तरफ सरकार 24 घंटे बिजली का दावा करती है, दूसरी तरफ शिकारपुर में दो-दो दिन तक मोहल्ले अंधेरे में डूबे रहते हैं। जनप्रतिनिधियों को हमारी तकलीफों से कोई मतलब नहीं है।

नगर की जनता ने जिला प्रशासन और बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों से मांग की है कि शिकारपुर की चरमराई विद्युत व्यवस्था को तत्काल सुधारा जाए और अघोषित कटौती पर तुरंत रोक लगाकर लोगों को राहत दी जाए।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.