शिकारपुर: ‘मिशन शक्ति’ की पहल से बिखरने से बचा परिवार, पुलिस की काउंसलिंग के बाद पति-पत्नी ने गिले-शिकवे भुलाकर की नई शुरुआत

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद शिकारपुर एसएसपी के कुशल निर्देशन में वैवाहिक और पारिवारिक विवादों के त्वरित निस्तारण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद शिकारपुर एसएसपी के कुशल निर्देशन में वैवाहिक और पारिवारिक विवादों के त्वरित निस्तारण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है।

शिकारपुर कोतवाली परिसर में स्थित मिशन शक्ति केन्द्र के प्रयासों से टूटने की कगार पर खड़ा एक परिवार फिर से एक हो गया है। आपसी सहमति से दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौता हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार एक पति-पत्नी के बीच काफी समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। मामले की गम्भीरता को देखते हुए मिशन शक्ति केन्द्र द्वारा दोनों पक्षों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया। केन्द्र पर महिला उपनिरीक्षक दीप्ति यादव और उनकी टीम ने दोनों पक्षों की समस्याओं और शिकायतों को बेहद धैर्यपूर्वक सुना।

गहन काउंसलिंग और समझा-बुझा कर दोनों पक्षों के बीच की गलतफहमियों को दूर किया गया। इसके परिणामस्वरूप दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से एक प्रार्थना पत्र पर हस्ताक्षर करते हुए सुलह-समझौता कर लिया और नवजीवन की नई शुरुआत करने का संकल्प लिया।

सुलह होने के बाद पति-पत्नी ने एक-दूसरे पर दोबारा विश्वास जताते हुए कहा कि वे बीती बातों को भुलाकर नवजीवन की एक नई शुरुआत करेंगे और आगे का जीवन हंसी-खुशी आपस में मिलकर यापन करेंगे। बीती बातों को लेकर अब कोई विवाद नहीं करेंगे और आपस में प्यार से रहेंगे।

सुलह के बाद मिशन शक्ति टीम की प्रभारी महिला एसआई दीप्ति यादव ने दम्पत्ति को उनके नए जीवन की शुरुआत के लिए ढेरों शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। उन्होंने दोनों को समझाते हुए कहा कि गृहस्थी में छोटे-मोटे मतभेद आम बात है लेकिन समझदारी से काम लेकर ही रिश्ते को मजबूत बनाया जा सकता है।

पुलिस के इस मानवीय चेहरे और त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों द्वारा जमकर सराहना की जा रही है।

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.