बुलंदशहर: 15 साल का वैवाहिक रिश्ता तार-तार, 2 साल की दुधमुंही बच्ची को लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, 3 बच्चे पिता के सहारे

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद में एक बार फिर प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। यहां 15 साल पुराना वैवाहिक रिश्ता उस समय टूट गया जब एक पत्नी अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में एक बार फिर प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। यहां 15 साल पुराना वैवाहिक रिश्ता उस समय टूट गया जब एक पत्नी अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई।

मामला जिले के एक गांव का है। पीड़ित मुस्तकीम ने बताया कि उसकी शादी करीब 15 वर्ष पूर्व हुई थी। उसके 4 बच्चे हैं। आरोप है कि कुछ दिन पहले उसकी पत्नी घर में मौजूद 2 साल की बेटी को लेकर अचानक लापता हो गई। जांच में पता चला कि वह अपने प्रेमी के साथ चली गई है। जाते समय वह 3 बच्चों को घर पर छोड़ गई।

घटना के बाद मुस्तकीम सदमे में है। उसने स्थानीय पुलिस थाने में शिकायत देकर अपनी पत्नी और बेटी को वापस लाने और न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी महिला व उसके प्रेमी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों को बरामद कर लिया जाएगा।इस घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

Voice Of News 24 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.