औरैया
औरैया जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और जिले की यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित व सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित ककोर मानस सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और जिले की यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित व सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित ककोर मानस सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी (DM) बृजेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती की संयुक्त मौजूदगी में संपन्न हुई।
ब्लैक स्पॉट को सुधारने और प्रभावी कार्रवाई पर विशेष जोर
बैठक के दौरान जिले में पूर्व में हुए कार्यों की सघन समीक्षा की गई। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सड़क दुर्घटनाओं एवं उनसे होने वाली जनहानि की रोकथाम के लिए अधिकारियों को सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने विशेष रूप से चिन्हित ‘ब्लैक स्पॉट’ (सड़क के वे हिस्से जहां सर्वाधिक दुर्घटनाएं होती हैं) में सुधार करने और वहां सुरक्षात्मक उपाय लागू करने पर जोर दिया।
सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने के निर्देश
बैठक में लोक निर्माण विभाग, परिवहन विभाग और पुलिस प्रशासन को आपसी समन्वय स्थापित कर सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे नियमों का उल्लंघन करने वालों और अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रभावी व त्वरित कार्रवाई अमल में लाएं।
इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक के दौरान जिले के संबंधित विभागों के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण मुख्य रूप से मौजूद रहे।
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: दो दिनों में 363 पीसीएस अधिकारियों का तबादला; मुख्यमंत्री के निर्देश पर जारी हुई दूसरी सूचीhttps://t.co/8XmkC1A57i
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 13, 2026













