लखीमपुर खीरी: महिला थाने की अनूठी पहल; काउंसलिंग से बचे 11 टूटते परिवार, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ पौधारोपण

लखीमपुर खीरी

उत्तर प्रदेश शासन के जन-कल्याणकारी और महिला सुरक्षा से जुड़े निर्देशों के क्रम में जनपद में ‘मिशन शक्ति’ अभियान पूरी प्रतिबद्धता के साथ चलाया जा रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश शासन के जन-कल्याणकारी और महिला सुरक्षा से जुड़े निर्देशों के क्रम में जनपद में ‘मिशन शक्ति’ अभियान पूरी प्रतिबद्धता के साथ चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के कुशल दिशा-निर्देशन में रविवार (12 जुलाई) को महिला थाने पर पारिवारिक विवादों के निपटारे के लिए एक विशेष काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। थानाध्यक्ष बबिता पटेल ने कुशल काउंसलरों की मदद से सराहनीय प्रयास करते हुए 20 गंभीर पारिवारिक विवादों में से 11 जोड़े पति-पत्नी के बीच आपसी सुलह-समझौता कराकर उन्हें एक साथ विदा किया। इसके साथ ही पुलिस टीम ने थाना परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण भी किया।

काउंसलिंग से दूर हुई कड़वाहट, 11 दंपतियों ने फिर थामा एक-दूसरे का हाथ

महिला थाना प्रभारी निरीक्षक बबिता पटेल और अनुभवी काउंसलरों की टीम ने दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, साझी गृहस्थी में निवास और आपसी मनमुटाव को लेकर आए प्रार्थना पत्रों पर बेहद संवेदनशीलता से कार्य किया।

सफल सुलह-समझौता: कुल 20 गंभीर मामलों को काउंसलिंग के लिए रखा गया था, जिनमें दोनों पक्षों की लंबी काउंसलिंग के बाद 11 जोड़े हंसते-खुशी एक साथ रहने को राजी हो गए और उनकी थाने से सकुशल विदाई कराई गई।

विचाराधीन मामले: 04 मामलों में पति-पत्नी के बीच अत्यधिक मनमुटाव और वैचारिक मतभेद को देखते हुए दोनों पक्षों को पुनर्विचार करने व सोचने के लिए अगली तारीख दी गई है।

अग्रिम विधिक कार्यवाही: 05 मामले ऐसे रहे जिनमें तमाम कोशिशों के बाद भी सुलह का प्रयास सार्थक नहीं हो सका, जिन पर पुलिस द्वारा नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान दोनों पक्षों के पारिवारिक सदस्य भी मौजूद रहे।

घरों को उजड़ने से बचाने के इस पुनीत कार्य के साथ-साथ महिला थाने में पर्यावरण संरक्षण की भी अलख जगाई गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के क्रम में थानाध्यक्ष बबिता पटेल और उपस्थित काउंसलरों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देशव्यापी आह्वान ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत महिला थाना परिसर में विभिन्न छायादार और फलदार पौधों का रोपण किया और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

पारिवारिक विवादों को सुलझाने और टूटते रिश्तों को जोड़ने के इस सराहनीय व मानवीय कार्य में महिला थाने की टीम और सामाजिक काउंसलरों का विशेष योगदान रहा बबिता पटेल (प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष, महिला थाना),नीति गुप्ता, कुसुम गुप्ता, कय्यूम जरवानी (अनुभवी काउंसलर्स),सुमन लता, सारिका चौहान, रेखा गौड़, बबली पवार (महिला आरक्षी/कांस्टेबल)

 

Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.