बुलन्दशहर: खुर्जा में बड़ा हादसा,पतंग उतारने के चक्कर में करंट से दादा की मौत, पोते को बचाने गए तो चली गई जान

बुलन्दशहर

बुलंदशहर जनपद के खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बुर्ज उस्मान में हाईटेंशन लाइन में फंसी पतंग निकालने के दौरान करंट लगने से एक 12 वर्षीय बच्चे के साथ उसे बचाने गए उसके 65 वर्षीय दादा की भी मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलन्दशहर जनपद के खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मोहल्ला बुर्ज उस्मान में रविवार को एक बेहद दर्दनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा सामने आया है। यहाँ छत पर पतंग उड़ाने के दौरान हाईटेंशन बिजली की लाइन में फंसी पतंग को निकालने के प्रयास में एक 12 वर्षीय मासूम बच्चा करंट की चपेट में आ गया। मासूम पोते को करंट से तड़पता देख उसे बचाने दौड़े उसके 65 वर्षीय बुजुर्ग दादा की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पोते की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है। इस दोहरे हादसे से पूरे इलाके में कोहराम मच गया है।

जानकारी के अनुसार मोहल्ले का 12 वर्षीय अहद रविवार को छत पर पतंग उड़ा रहा था। तभी उसकी पतंग पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन में फंस गई। पतंग निकालने के प्रयास में अहद करंट की चपेट में आ गया और झुलस गया।

अहद को करंट में फंसा देख उसके दादा 65 वर्षीय इसरार उसे बचाने के लिए दौड़े। लेकिन वे भी करंट की चपेट में आ गए। घटना की सूचना परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने दादा इसरार को मृत घोषित कर दिया। वहीं पोते अहद का इलाज चल रहा है।

घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.