बलिया
क्रांतिकारियों और शहीदों की धरती बलिया जनपद में आज उत्तर प्रदेश सरकार के मत्स्य कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद को स्थानीय लोगों के भारी आक्रोश और तीखे विरोध का सामना करना पड़ा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

क्रांतिकारियों और शहीदों की धरती बलिया जनपद में आज उत्तर प्रदेश सरकार के मत्स्य कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद को स्थानीय लोगों के भारी आक्रोश और तीखे विरोध का सामना करना पड़ा। गंगा बहुद्देश्यीय सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मंत्री के खिलाफ कार्यक्रम स्थल से पहले ही पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पर दर्जनों की संख्या में स्थानीय लोगों और प्रदर्शनकारियों ने मोर्चा खोल दिया। गुस्साए लोगों ने मंत्री के काफिले के सामने जमकर प्रदर्शन किया और ‘संजय निषाद गो बैक के नारे लगाए।
बलिया के लोगों को ‘दलाल’ कहने पर भड़का गुस्सा
प्रदर्शनकारियों का गुस्सा कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद के एक पुराने बयान को लेकर था। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि कुछ दिनों पहले बलिया दौरे के दौरान ही मंत्री ने यहाँ के स्थानीय लोगों को ‘दलाल’ कहकर संबोधित किया था। प्रदर्शनकारियों ने इस टिप्पणी को पूरे बलिया जिले और यहाँ के निवासियों का घोर अपमान बताया।
प्रदर्शनकारियों ने साफ शब्दों में कहा कि बलिया शहीद क्रांतिकारियों और गौरवशाली इतिहास की धरती है। इस पवित्र माटी के लोगों को ‘दलाल’ कहना पूरे जिले का अपमान है और ऐसे व्यक्ति का बलिया की धरती पर कदम रखना हमें कतई स्वीकार्य नहीं है।
जब तक माफी नहीं, तब तक जारी रहेगा विरोध: ज्ञानेंद्र पांडे
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे स्थानीय नागरिक ज्ञानेंद्र पांडे मिंटू ने कड़े तेवर दिखाते हुए कहा कि:
कैबिनेट मंत्री ने बलिया के आत्मसम्मान को ठेस पहुँचाई है। उन्होंने जिस अपमानजनक तरीके से बलिया के लोगों को दलाल बोला है, उसके लिए जब तक वे सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांग लेते, तब तक उनका बलिया आगमन पर इसी तरह उग्र विरोध होता रहेगा।
भारी नारेबाजी और हंगामे को देखते हुए मौके पर तैनात पुलिस और सुरक्षाकर्मियों को स्थिति संभालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस विरोध प्रदर्शन के बाद जिले का राजनीतिक तापमान पूरी तरह गरमा गया है।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षकों के सम्मान और स्वास्थ्य सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शुरू की गई ‘मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना’ का शुभारंभ बुधवार को सिसवा विधानसभा के तहसील निचलौल सभागार में भव्य रूप से संपन्न हुआ। pic.twitter.com/BqDFpiDB03
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 9, 2026












