लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी जनपद के धौरहरा-बसंतपुर मार्ग पर ईदगाह के पास आज एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि घायल व्यक्ति लहूलुहान होकर सड़क किनारे जमीन पर गिर पड़ा। मौके पर काफी खून बिखरा हुआ था और स्थानीय लोगों ने उसके सिर को कपड़े से ढक कर संभालने का प्रयास किया।
ग्रामीणों ने तुरंत मुस्तैदी दिखाते हुए यूपी 112 पुलिस और एंबुलेंस को घटना की जानकारी दी। जब तक आपातकालीन सेवाएं मौके पर नहीं पहुँचीं, तब तक स्थानीय लोग राहत और बचाव कार्य में जुटे रहे। इसके बाद मौके पर पहुँची एंबुलेंस की मदद से घायल को तत्काल नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहाँ डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज जारी है
।











