शिकारपुर में जलभराव से नगर पालिका अलर्ट, ईओ ने दिए सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के सख्त निर्देश

बुलंदशहर

बुलंदशहर शिकारपुर : मानसून की बरसात के बाद नगर के विभिन्न इलाकों में हुए जलभराव की समस्या को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है।

 

नगर पालिका ईओ नीतू सिंह ने बुधवार को मोहल्ला लाल दरवाजा का स्थलीय निरीक्षण किया और जलभराव की स्थिति का जायजा लिया। लापरवाही बर्दाश्त नहीं करते हुए ईओ ने मौके पर मौजूद सफाई प्रभारी जामिन अली और सम्बन्धित सफाई नायक को कड़ी फटकार लगाते हुए जलनिकासी व्यवस्था को तुरन्त और प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए।

 

उन्होंने कहा कि नालियों की नियमित और गहरी सफाई सुनिश्चित की जाए। जलभराव वाले संवेदनशील क्षेत्रों में आवश्यक संसाधनों जैसे पम्प आदि के साथ तत्काल कार्यवाही की जाए। किसी भी वार्ड में पानी रुकने की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए।

मौके पर पहुंचे भाजपा नेता ईओ को आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान ही भाजपा नेता सतीश सैनी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मोहल्ला लाल दरवाजा के निवासियों को जलभराव के कारण हो रही दिक्कतों से ईओ को अवगत कराया। इस पर ईओ नीतू सिंह ने उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा कि समस्या का जल्द से जल्द स्थायी समाधान किया जाएगा ताकि आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

 

नगर पालिका परिषद नागरिकों को बेहतर और सुचारु सुविधाएं देने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

 

नगर पालिका प्रशासन ने शिकारपुर के समस्त नगर वासियों से भी सहयोग की अपील की है। ईओ नीतू सिंह ने कहा कि नागरिक नालियों में कूड़ा-कचरा, पॉलीथीन या प्लास्टिक सामग्री न डालें। इससे जल निकासी बाधित होती है और जलभराव की स्थिति पैदा होती है। नगर को स्वच्छ और जलभराव मुक्त रखने में सहयोग करें।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.