बुलंदशहर
बुलंदशहर जिला कारागार से एक बार फिर लापरवाही का मामला सामने आया है। जेल में बंद बिजनौर निवासी एक बंदी की मौत हो गई, जिसे लेकर परिजनों ने हंगामा कर दिया।
जानकारी के अनुसार मृतक दफा-25 के तहत जेल में बंद था। जेल प्रशासन ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है, लेकिन परिजनों ने इसे सिरे से खारिज करते हुए मौत को संदिग्ध करार दिया है।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन जिला जेल पहुंचे और पुलिस तथा जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि जेल में बंदी के साथ सही व्यवहार नहीं किया गया जिसके चलते उसकी मौत हुई।
वहीं जेल प्रशासन ने मामले की जांच की बात कही है। फिलहाल पूरे प्रकरण को लेकर जेल में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।












