सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर: जिले में लगातार मादक पदार्थों की बड़ी खेप पकड़ी जा रही है, लेकिन तस्करी का मुख्य गिरोह और उसका स्रोत अब भी पुलिस की पहुंच से दूर है। बीते छह महीनों में स्मैक, गांजा और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ‘हाइड्रोपोनिक वीड’ की कई बड़ी बरामदगियां हुईं, लेकिन जांच एजेंसियां केवल कूरियर (छोटे तस्करों) तक ही सिमट कर रह गईं।
स्मैक व गांजा तस्करी: 1 जुलाई को सदर पुलिस ने 308 ग्राम स्मैक और 23 जून को शिवनगर डिडई पुलिस ने 162 किलो गांजा बरामद किया। पूछताछ में नेपाल और नोएडा कनेक्शन तो सामने आया, लेकिन मुख्य सप्लायर का पता नहीं चल सका।
अंतरराष्ट्रीय वीड नेटवर्क: 1 जून और पिछले दिनों खुनुवा सीमा पर हुई बड़ी कार्रवाई में म्यांमार के नागरिक सहित भारी मात्रा में हाइड्रोपोनिक वीड पकड़ी गई। इसके तार थाईलैंड, दुबई और मलेशिया से जुड़े हैं।
अधिकारी का बयान
“मामले की गहन जांच जारी है। तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और विभिन्न केंद्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर पूरे अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क को ध्वस्त करने का प्रयास किया जा रहा है।”
—












