बुलंदशहर : BKU अराजनीतिक के नेतृत्व में किसानों की बैठक, ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे पर मुआवजे और अन्य मांगों को लेकर अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन

बुलंदशहर

बुलंदशहर चौधरी कुलदीप गुड्डू, जिला संरक्षक, भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक, जनपद बुलंदशहर के नेतृत्व में किसान व मातृशक्ति की एक बैठक अपर जिलाधिकारी महोदय प्रशासन से जिलाधिकारी महोदय कार्यालय बुलंदशहर में हुई। दूसरी बैठक मुख्य विकास अधिकारी महोदया सुश्री निशा ग्रेवाल से हुई। इसके साथ ही जनपद के जिला कृषि अधिकारी महोदय रामकुमार यादव और सहायक आयुक्त निबंधन महोदय हर्ष कुमार से भी मुलाकात की गई।

बैठक के दौरान किसानों की समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया गया। इस दौरान माननीय मुख्यमंत्री महोदय के नाम एक ज्ञापन अपर जिलाधिकारी महोदय प्रशासन को सौंपा गया।

 

ज्ञापन में मुख्य मांग की गई कि ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे में कुटुम्ब मुखिया के तौर पर प्रत्येक गाटा धारक को साढ़े 5 लाख रुपये जनपद हापुड़ व गौतम बुद्ध नगर की तर्ज पर जनपद बुलंदशहर के किसानों को भी दिए जाएं। ग्रीन फील्ड से उतरने-चढ़ने का रास्ता बुलंदशहर-शिकारपुर मार्ग, बुलंदशहर-अनूपशहर मार्ग और बुलंदशहर-सियाना मार्ग पर दिया जाए। अंडरपास और सर्विस रोड बनाए जाएं। एक गांव से दूसरे गांव को जोड़ने वाले रास्ते को लिंक मार्ग घोषित किया जाए जिससे किसानों को लाभ हो सके।

 

इसके अलावा अघोषित बिजली कटौती बंद हो, ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाई जाए, नए विद्युत पोल लगाए जाएं, 11000 की लाइन के नीचे जाल हटवाए जाएं, आवारा पशुओं की समस्या का समाधान हो, अंशदान और खतौनी में नाम की गड़बड़ी ठीक की जाए तथा फार्मर रजिस्ट्री बनाई जाए।

 

जिलाधिकारी महोदय से मांग की गई कि मुख्यमंत्री पोर्टल पर आने वाली शिकायतों का निस्तारण शिकायतकर्ता को मौके पर बुलाकर गूगल मैप पर फोटो अपलोड कर किया जाए और गलत आख्या देने वालों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

 

समितियों पर यूरिया एवं डीएपी के वितरण को लेकर भी मांग उठी। कहा गया कि सचिव उतनी ही बोरी यूरिया को पोस मशीन में अंकित करें जितनी किसान को प्राप्त हो। ज्यादा अंकित करने वाले सचिवों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। खेलकूद के लिए गांवों में मिनी स्टेडियम बनाए जाएं और शिकारपुर-जहांगीराबाद मार्ग का निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाए।

 

जिला कृषि अधिकारी महोदय ने बताया कि आज जनपद बुलंदशहर में 2600 मीट्रिक टन यूरिया की रेक आ चुकी है और कल 2600 मीट्रिक टन डीएपी की रेक जनपद बुलंदशहर में आ जाएगी। सभी समितियों पर यूरिया और डीएपी आज और कल में पहुंच जाएगा।

 

मुख्य विकास अधिकारी महोदया से आंगनबाड़ी की समस्याओं पर चर्चा हुई। इस संबंध में प्रार्थना पत्र भी दिए गए, जिन पर जल्द समाधान का भरोसा दिलाया गया।

 

इस अवसर पर चौधरी कुलदीप गुड्डू ने मुख्य विकास अधिकारी निशा ग्रेवाल, सहायक आयुक्त निबंधन हर्ष कुमार, जिला कृषि अधिकारी रामकुमार यादव और अपर जिलाधिकारी प्रशासन नीतीश कुमार का धन्यवाद किया।

 

अपर जिलाधिकारी महोदय प्रशासन ने किसानों की सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए जल्द ही जिलाधिकारी महोदय से वार्तालाप कर निस्तारण करने का आश्वासन दिया।

 

चौधरी कुलदीप गुड्डू ने कहा कि किसानों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कुछ अधिकारी लगातार प्रयास कर किसानों को लाभ पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं, भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक ऐसे अधिकारियों को सम्मानित करने का कार्य करेगी।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.