बड़ौत में योग प्रशिक्षक कार्तिक शर्मा का सम्मान, गुरुकुल के विद्यार्थियों को कराया योगाभ्यास

बागपत

बागपत जनपद के बड़ौत नगर के छपरौली रोड स्थित श्री शिव गुरुकुल स्वाध्याय केंद्र में योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गुरुकुल स्वाध्याय केंद्र के संस्थापक आचार्य संदीप गौतम ने अमरोहा जनपद के गजरौला निवासी योग प्रशिक्षक एवं विद्यार्थी कार्तिक शर्मा को गुरुकुल के वस्त्र एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान कार्तिक शर्मा ने गुरुकुल के विद्यार्थियों को विभिन्न योगासन का अभ्यास कराया। उन्होंने अपने उत्कृष्ट योग कौशल का प्रदर्शन करते हुए अलग-अलग योग मुद्राओं का प्रदर्शन किया, जिसे विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सीखा।

 

कार्तिक शर्मा, जो जनपद हापुड़ के ततारपुर स्थित गुरुकुल महाविद्यालय में अध्ययनरत हैं, ने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ रहता है और अनेक प्रकार की बीमारियों से बचाव होता है। उन्होंने सभी से प्रतिदिन सुबह योग करने की अपील की।

 

इस अवसर पर आचार्य संदीप गौतम ने बताया कि श्री शिव गुरुकुल स्वाध्याय केंद्र में प्रतिदिन हवन-पूजन के उपरांत विद्यार्थियों को योगाभ्यास कराया जाता है। इसके साथ ही तीरंदाजी एवं निशानेबाजी का भी प्रशिक्षण दिया जाता है। उन्होंने बताया कि गुरुकुल के विद्यार्थी विभिन्न प्रतियोगिताओं में लगातार स्वर्ण एवं रजत पदक जीतकर संस्थान का नाम रोशन कर रहे हैं।

 

कार्यक्रम में गुरुकुल के विद्यार्थी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.