बुलंदशहर
बुलंदशहर के पहासू थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला पहासू कस्बे में जनता इंटर कॉलेज के पास का है। यहां लोहार का काम करने वाले मजदूर वर्ग के व्यक्ति कृपाल लोहार मिस्त्री की दुकान से चोरों ने साइकिल और बैटरी चोरी कर ली और फरार हो गए।
घटना को तीन दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक पहासू थाना पुलिस चोरी हुए सामान का कोई सुराग नहीं लगा सकी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि आखिरकार जब चोर मजदूर वर्ग के लोगों को भी नहीं छोड़ रहे तो आम जनता का क्या हाल होगा। पहासू थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद होने से पुलिस की व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।













