जहांगीराबाद के ब्रह्म आश्रम में चोरी, बिजली की फिटिंग और कुर्सियां ले गए चोर

बुलंदशहर 

बुलंदशहर जनपद के जहांगीराबाद नगर स्थित ब्रह्म आश्रम यानी भूरे वाले बाबा की कुटी में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मंगलवार 7 जुलाई की देर रात आश्रम में घुसकर बिजली की फिटिंग, कुर्सियां सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए।

 

जानकारी के अनुसार चोरी की घटना का पता बुधवार सुबह उस समय चला जब आश्रम के सेवादार सफाई करने के लिए वहां पहुंचे। सामान बिखरा देख सेवादारों के होश उड़ गए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सेवादार ने बताया है की पहले भी कई वार घटना हो चुकी है कई वार सामान चोरी हुआ और हमने थाने भी भी शिकायत की है

 

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया

 

आश्रम में चोरी की खबर से क्षेत्र के श्रद्धालुओं में रोष है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से मांग की है कि चोरों को जल्द गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया जाए।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.