बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के शिकारपुर बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने और ‘सरस्वती यात्रा’ अभियान के अंतर्गत सरस्वती विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज, शिकारपुर की छात्राओं का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 8 जुलाई को शैक्षिक एवं प्रेरणादायक भ्रमण कराया जाएगा।
विद्यालय की प्राचार्या निशा गुप्ता ने बताया कि इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सकीय व्यवस्था तथा मानव सेवा के महत्व से परिचित कराना है। इससे उनके अंदर सेवा भाव, संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित होगी।
भ्रमण के दौरान छात्राएँ अस्पताल की विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का अवलोकन करेंगी तथा चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों के कार्यों को निकट से समझेंगी। कार्यक्रम को रोचक बनाने के लिए विद्यालय की एक छात्रा डॉक्टर की भूमिका निभाएगी, जबकि अन्य छात्राएँ नर्स की वेशभूषा धारण कर स्वास्थ्य सेवा के महत्व को प्रस्तुत करेंगी। इसके साथ ही अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल, बिस्किट एवं अन्य आवश्यक उपयोगी सामग्री वितरित कर छात्राएँ सेवा और मानवता का व्यावहारिक संदेश देंगी।
इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या निशा गुप्ता, कार्डिनेटर निधि गुप्ता, प्रबंधक अनिल कुमार मित्तल सहित विद्यालय का समस्त शिक्षण परिवार उपस्थित रहकर छात्राओं का उत्साहवर्धन करेगा।













